जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमले के बाद पीएम मोदी ने दुख जताया

PPN NEWS
रिपोर्ट, नवीन वर्मा
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमले के बाद पीएम मोदी ने दुख जताया
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह हमला हुआ था। इस दौरान हमलावर ने उन्हें गोली मारी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। दरअसल, शिंजो आबे संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाली वोटिंग के मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए नारा गए हुए थे। इसी बीच जब वो भाषण दे रहे थे तभी गोली चलने की आवाज सुनी गई।
शिंजो आबे पर हमले के बाद पीएम मोदी ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्र शिंजो आबे के निधन की खबर से स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस मुश्किल घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।
भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान
जापान के पूर्व पीएम के निधन पर भारत में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।
Comments