केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का जन आशीर्वाद रैली में हुआ स्वागत

PPN NEWS
लखनऊ ।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का जन आशीर्वाद रैली में हुआ स्वागत
लखनऊ के मोहनलालगंज में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का क्षेत्र में जन आशीर्वाद रैली का कार्यक्रम हुआ जिसमें निगोहा मोहनलालगंज नगराम सिसेंडी जैसे तमाम क्षेत्रों में बीजेपी से नियुक्त पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर उन्हें ढेरों सारी बधाई दी।
कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे जैसे कि मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री मंडल मीडिया प्रभारी समेत दूरदराज से आए लोगों ने केंद्रीय महामंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसी के साथ मीडिया से पूछे गए सवालों में केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार के मंत्री बनने पर खुशी जाहिर की। कोरोना वायरस जैसी भीषण महामारी को देखते हुए आप सभी लोग मास्क व सैनिटाइजर और वैक्सीनेशन कराने की जरूरत है और ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान में हिस्सा लें। सभी लोग वैक्सीन जरूर से जरूर लगवाएं साथ ही भारत में नौजवानों ने जो प्रदर्शन किया है इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी खेलो अभियान को लेकर नई मुहिम की शुरुआत की जायेगी।
इस कार्यक्रम के आयोजन करता मंडल महामंत्री अंजनी शुक्ला मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह शिक्षामित्र अध्यक्ष प्रदीप सिंह मंडल मंत्री दिलीप सिंह मंडल मंत्री दिवाकर रावत मंडल मीडिया प्रभारी आर एस तिवारी सह मीडिया प्रभारी महेश शुक्ला व वरिष्ठ सदस्य दिलीप मिश्रा उर्फ मुन्ना व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments