IAS में CMS छात्र आदित्य बने ऑल इण्डिया टॉपर

IAS में CMS छात्र आदित्य बने ऑल इण्डिया टॉपर

PPN NEWS

लखनऊ, 16 अप्रैल।

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज कैम्पस के छात्र आदित्य श्रीवास्तव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में अखिल भारतीय प्रथम रैंक अर्जित कर पूरे देश में लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है और अपनी मेधा व प्रतिभा से सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में एक अनूठा कीर्तिमान जोड़ दिया है।


सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने आदित्य की इस अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर प्रो. किंगडन ने सी.एम.एस. शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया जिनके कठिन परिश्रम से ही छात्रों की नींव मजबूत हुई है।


सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप ने कहा कि आदित्य सदैव ही विद्यालय का मेधावी छात्रा रहा है। उनकी इस सफलता से हम गौरवान्वित है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि आदित्य ने इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। 


श्री शर्मा ने बताया कि आदित्य की सम्पूर्ण प्राथमिक शिक्षा सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस से हुई है एवं सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस से ही उच्च अंको से आई.एस.सी. की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त आईआईटी कानपुर से बीटेक किया। वर्तमान में आदित्य पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल आडिट डिपार्टमेंट में एएओ के पद पर कार्यरत हैं जबकि एक छोटी बहन नई दिल्ली से सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही है। आदित्य की माँ आभा श्रीवास्तव गृहणी हैं।


आदित्य का बचपन लखनऊ के मवैया इलाके में बीता और शुरुआती पढ़ाई सीएमएस अलीगंज में हुई। 12वीं पास करने के बाद आदित्य ने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया और कुछ दिनों के लिए निजी कंपनियों में नौकरी करने के बाद आईपीएस और अब आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण की

इस बार UPSC में 50 मुस्लिम छात्र चयनित हुए हैं। उनमे ज्यादातर वो हैं जिन्होंने जामिया से अपनी तैयारी की थी।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *