गांजा व्यवसाई को किया गया गिरफ्तार

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
प्रयागराज
रिपोर्ट - नीरज शर्मा
गांजा व्यवसाई को किया गया गिरफ्तार
बारा/प्रयागराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के कुशल निर्देशन में बारा थाना पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। बारा थाना के गन्ने चौकी से तकरीबन 100 मीटर नारीबारी रीवा रोड हाईवे के किनारे अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही थी।
गांजा बिक्री की सूचना पाकर पुलिस उप निरीक्षक संदीप कुमार एवं कांस्टेबल विपिन बिहारी द्वारा अवैध रूप से बिक्री कर रहे गांजा व्यवसाई को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान आदर्श शर्मा पुत्र पुष्पराज शर्मा निवासी ग्राम जमुहरा भाट कोहडिया थाना शंकरगढ़ प्रयागराज के रूप में की गई। गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से लगभग 300 ग्राम गांजा एवं गांजा बिक्री का पैसा ₹1700 बरामद किया गया।
इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 193/20 धारा 8/20 आईपीसी एक्ट के तहत पंजीकृत करके उपरोक्त व्यक्ति का चालान किया गया।
Comments