पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से किया वटवृक्ष का पूजन, रखा वट सावित्री व्रत

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से किया वटवृक्ष का पूजन, रखा वट सावित्री व्रत
रिपोर्ट- सरोज यादव।
वट-सावित्री पर्व पर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए के लिए व्रत सावित्री व्रत रखा और सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा की। नगर पंचायत मोहनलालगंज के मऊ गांव में ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां महिलाओं ने सामूहिक रूप से बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने देवी-देवताओं के दर्शन करने के पश्चात सामूहिक रूप से मंदिर परिसर में वट वृक्ष की पूजा की तथा पति की लंबी आयु की प्रार्थना करते हुए वट वृक्ष के तने कच्चे सूत के धागे से लपेटते हुए परिक्रमा कर परिवार की सुख शान्ति की कामना की। वहीं वट-सावित्री व्रत के लिए नव विवाहिताओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। नव विवाहिता महिलाएं सजधज कर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंची और पहली बार वट-सावित्री का व्रत रख कर वह काफी उत्साहित दिख रही थीं। नव विवाहिता महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना की। सुहागिनों ने वट वृक्ष पर भगवान शिव की पूजा कर कीर्तन भी गाए।
Comments