टोल प्लाजा के पास डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक गंभीर घायल
रिपोर्ट मोहम्मद अफरोज उर्फ़ शानू
टोल प्लाजा के पास डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक गंभीर घायल
दिल्ली से सिद्धार्थ नगर जा रही बस आगरा हाईवे पर हादसे का शिकार।
चालक समेत एक महिला यात्री घायल, बाकी सभी सवारी सुरक्षित।
काकोरी लखनऊ। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली के करोल बाग से बांसी, सिद्धार्थ नगर जा रही एक डबल डेकर बस टोल प्लाजा से आगरा की ओर करीब 500 मीटर आगे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक करण यादव, निवासी सिद्धार्थ नगर, गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला यात्री रजनी, पुत्री दुखीराम, निवासी सिद्धार्थ नगर, को भी चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बस में उस वक्त करीब 20 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद बस को क्रेन की मदद से सड़क किनारे कराया गया, जिससे मार्ग बाधित न हो।
पुलिस के मुताबिक कानून-व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं है और सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया जा रहा है। घटनास्थल पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

Comments