दिव्यांग इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा इंडियन आईकॉन मॉडलिंग कंपटीशन का हुआ आयोजन
दिव्यांग इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा इंडियन आईकॉन, मॉडलिंग कंपटीशन का आयोजन हुआ संपन्न
अमित श्रीवास्तव /ब्यूरो चीफ
बुड्ढेश्वर स्थित माँ कृपा होटल में दिव्यांगम इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा इंडियन आइकॉनिक अवार्ड एवं मॉडलिंग कम्पटीशन हुआ l जिसमें लोकबंधु *नर्सिंग ऑफिसर योगाचार्य पं नवीन *मिस्टर यू. पी. 2026 का ख़िताब मिला l जो की मुख्य अतिथि टी. वी एक्ट्रेस कांची सिंह के द्वारा दिया गया l
यह उपाधि योगाचार्य नवीन को योग और फिटनेस के क्षेत्र मे अतुलनीय योगदान के लिए दी गयी l योगाचार्य नवीन ने अपने सम्बोधन मे बताया की जीवन मे स्वस्थ्य रहने और मानसिक शांति के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में जरूर शामिल करें l इससे पूर्व भी योगाचार्य पं नवीन को उनकी उपलब्धियों के लिए देश विदेश मे सम्मानित किया जा चूका है l
इस मौके पर माडल्स, मेकअप आर्टिस्ट और बी. जे. पी के नेता और वरिष्ठ पत्रकारों की भी मौजूदगी रही l


Comments