प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र/प्रशस्ति पत्र व बच्चों को अन्नप्राशन में खिलाई खीर

प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र/प्रशस्ति पत्र व बच्चों को अन्नप्राशन में खिलाई खीर

PRAKASH PRABHAW NEWS

रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी



प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र/प्रशस्ति पत्र व बच्चों को अन्नप्राशन में खिलाई खीर



केन्द्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाए चला रखी है जिसको महिलाए जाने व लाभ लेकर बढ़े आगे: विमला बाथम

रायबरेली-महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा-सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति के तहत बछरावा के  दयानन्द डिग्री कालेज में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने दो दिवसीय मिशन शक्ति-महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चैपाल कार्यक्रम के दूसरे दिन दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि नारी सशक्त है किसी भी मामले में कमजोर नही है उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि एक दिन अपने घरों में प्रयोग करके देखे कि पति या पुरूष को घर का सौपे तथा आप पति व पुरूषो की भांति घर के बाहर या कार्यालयों का कार्य करें जब आप शाम को घर आयेगी तो आपके चेहरों पर एक खुशी और मुस्कान रहेगी जबकि पति व पुरूष घर के काम करने के कारण थका, हारा दिखाई पड़ेगा तथा आपकी प्रशंसा करते हुए मिलेगा।इससे आप अनुमान लगा सकती है कि आप घर और बाहर के कार्यो के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाए ठान ले तो कोई भी कार्य असम्भव नही है।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाए चला रखी है जिसको महिलाए जाने और उसका लाभ लेकर आगे बढ़े। नारी शक्ति का पुंज है जो कि बहुत कुछ है और वह बहुत कुछ कर सकती है। स्वयं को जाने और अपनी छिपी हुई ताकत को बाहर निकाल कर रचनात्मक और सकारात्मक कार्य करे। महिलाए को आर्थिक रूप से सशक्त पढ़ा-लिखा होने से उसको आजादी व स्वावलम्बन अपने आप प्राप्त हो जायेगा। महिलाए स्वयं पढ़े व अपने बच्चियों व बच्चों को पढाये तथा बेटियों पर विशेष ध्यान देकर पढ़ाये और आगे बढ़ाये।

बेटिया आगे चलकर दो परिवारों को जोड़कर सशक्त कर अपना नाम रोशन कर अपना परचम फैला रही है। उन्होंने तीन बच्चों को अन्नप्राशन में खीर भी खिलाई तथा एक महिला की गोद भराई।
श्रीमती विमला बाथम ने कहा कि छात्राए/महिलाए अच्छे सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए आगे बढे़ परन्तु यह भी ध्यान रखें कि सपने सोते हुए देखे जाते जिसे पूरा करने के लिए जागे और अपने सपने/लक्ष्यों को बेहतर अंजाम देकर आगे बढ़े। अभिभावक बालिकाओं के सपनों को पूरा करने में आगे और यदि कही कोई दिक्कतें/रूकावटे आती है तो उसे दूर करें और बालिकाओं/महिलाओं को आगे बढ़ने में मद्द करें। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला/बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान आदि कार्यक्रम मा0 मुख्यमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। जिसे गम्भीरता से लिया जाये। अभियान/कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक, सशक्त करना व उनकी सुरक्षा में अधिक इजाफा करना है।

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि महिलाए/बालिकाएं पढ़ाई के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/माहिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित कानून/योजनाए/सुविधाएं को भी जाने तथा अपना सर्वागीण विकास की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाकों में महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताए आयोजित कराकर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया था।  महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से मिशन शक्ति को नई ऊँचाईयां दी गई है वन स्टाप सेन्टर की स्थाना करके महिलाओं की मद्द करके आगे बढ़ाने की कार्यवाही की जायेगी। मनरेगा के तहत 87493 महिलाओं को रोजगार दिलाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत महिला लाभार्थियों को 4972 आवास स्वीकृत व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 152 महिला लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किये गये। जिला विकास अधिकारी एस0एन0 चैरसिया ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 5493 स्वयं सहायता समूहों का गठन जिसमें 55630 महिलाए आच्छादित, महिला समूहों का रिवाल्विंग फण्ड में 724.95 लाख रूपये निर्गत कर 49332 महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

सामुदायिक निवेश निधि से 1260 महिलाओं को लाभान्वित करने के साथ ही 509 महिला समूहों को सामुदायिक शौचालयों का आवाटन किया गया जिससे 1527 महिलाए लाभान्वित हुई। अपने सम्बोधन में महिलाओं को सशक्तिकरण के सम्बन्ध में विकास विभाग की महिलाओं के विकास के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप जिलाधिकारी महाराजगंज सविता यादव ने राजस्व विभाग की जनोपयोगी आॅनलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आय-जाति-निवास हैसियत प्रमाण पत्र आॅनलाइन प्राप्त कराये जाने की सुविधा पूरी क्रियाशील है। स्वामित्व येाजना के अन्तर्गत ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) दस्तावेज प्राप्त होने से आगे महत्वपूर्ण कार्यो में काम आयेगा। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्रमाण पत्र दिये गये है।

इसके अलावा पशु पालन विभाग की योजनाओं, आवासीय पट्टे, वरासत प्रमाण पत्र, महिला समूहों को राशन की उचित दर दुकान की दुकानों का आवंटन, सामुदायिक निवेश निधि से महिलाओं को लाभान्वित आदि योजनाओं की महिलाओं को लाभान्वित प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र आदि देने के साथ ही श्रम विभाग की मृत्यु एवं विकलांग सहायता योजना आदि योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उ0प्र0 राज्य ग्रमाीण आजीविका मिशन के तहत कई समूहों को, शिक्षा विभाग की कई अध्यापिकाओं को सहित रीतिका, निशा, मुस्कान, शिवानी, उर्वशी, अर्पिता, श्वेता सिंह को कराटे हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया।

उपस्थित महिलाओं/जनों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर हेल्पलाइन 108, 1076, 1090, 1098 वन स्टाप सेन्टर, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, 112 एमेरजन्सी, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि योजना/कार्यक्रम महिलाए/बालिकाओं के लिए लाभप्रद की भी जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने मिशन शक्ति-महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चैपाल में कई महिलाओं से संवाद किया तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी कमलाकान्त, बीएसए आनन्द प्रकाश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सुनीता सिंह, समाज सेवी आशुतोष तिवारी व कीर्ति अवस्थी, पूजा कश्यप, सुषमा, वीरेन्द्र पाल, बीडीओं प्रवीण कुमार व अजय कुमार, उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार, अरविन्द बाजपेयी आदि उपस्थित रहे तथा कई महिलाओं ने भी अपने विचार रखे। आयोजित कार्यक्रम में महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम व अधिकारियों सहित उपस्थित महिलाओं ने सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां, मिशन शक्ति आदि का सजीव प्रसारण देखा साथ ही चैपाल में लगाई गई प्रदर्शनी को भी बढ़-चढ़ कर देखा गया। प्रोबेशन, समाज कल्याण, श्रम विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का सकुशल संचालन डा0 अभिषेक व वंदना द्विवेदी द्वारा किया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *