ब्रह्मदेव जागरण मंच का ब्लाक मान्धाता की ग्राम पंचायतों में हुआ विस्तार

PPN NEWS
08/09/2020
प्रतापगढ़.... ब्यूरो जितेंद्र कुमार वर्मा
ब्रह्मदेव जागरण मंच का ब्लाक मान्धाता की ग्राम पंचायतों में हुआ विस्तार
निज स्वार्थ और अहंकार त्यागें बिना ब्राह्मण सेवा सम्भव नहीं : सत्येन्द्र तिवारी
मांधाता । ब्रह्मदेव जागरण मंच ब्लाक मान्धाता के तत्वाधान में संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तर पर पूरे तोरई ग्राम पंचायत में बैठक के दौरान संगठन का विस्तार किया गया । विस्तार के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सबको अपना निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागना होगा तभी सही मायने में ब्राह्मण समाज की सेवा हो सकती है । इस मौके पर ग्राम पुरे तोरई में लाल पाण्डेय, सराय मेहंदी राय में उदय नारायण मिश्रा , ग्राम लिलौली में संजय शुक्ला ,लाखूपुर से पुष्प राज दुबे,हैसी परजी में भोला नाथ दुबे,अहिना में ज्ञान प्रकाश मिश्रा छतौना में मंगलम शुक्ला , मदईपुर में ओम प्रकाश ओझा , सहिजनपुर में कमलेश तिवारी, मिश्रपुर में राम चरित्र त्रिपाठी का मनोनयन किया गया । बैठक में ब्लाक अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल , ब्लाक उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्र महामंत्री प्रभाकर पाण्डेय , गिरीश मिश्र, शिवाकांत पांडे जगदीश पांडे,महेंद्र नाथ पांडे ,लालता प्रसाद हरिओम पांडे , मनोज कुमार मिश्र , सतीश कुमार पांडे, आलोक पांडे ,अमित कुमार मिश्र , महारानी दीन मिश्र ,कृष्ण मुरारी पांडे ,राजेश मिश्र , जगत नारायण पांडे ,राजकुमार पांडे , सच्चिदानंद पांडे ,रवि त्रिपाठी , उत्कर्ष त्रिपाठी ,अखिलेश पांडे अरुणेश पांडे सुधांशु त्रिपाठी , अभिनव कुमार त्रिपाठी , मोती त्रिपाठी ,जगदीश मिश्र ,कमलाकांत पांडे ,प्रदीप कुमार तिवारी ,विपुल कुमार त्रिपाठी , अभय पांडे ,विवेक शुक्लास, विनोद कुमार शुक्ल ,रामू शुक्ला, शैलेंद्र पांडे, मानिक चंद्र शुक्ला शिव शंकर मिश्रा योगेंद्र कुमार शुक्ल, लक्ष्मी नारायण पांडे ,आनंद कुमार ओझा, उदय नारायण पांडे ,विधान चंद्र मिश्र ,उमाशंकर शुक्ल ,श्याम शुक्ला मानिकचंद शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।
Comments