बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान

बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान
प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। बेमौसम बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। धान की कटाई और भी फसलो की बुआई का कार्य ठप हो गया है। अभी और भी मौसम के खराब रहने की आशंका जताई गई है। किसानों का कहना है जिस समय बारिश की जरूरत थी तब बारिश नहीं हुई। अब बारिश की जरूरत नहीं है। बेमौसम बारिश ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जिले में हो रही बारिश में कुछ लोगों का कटा हुआ धान भी भीग गया है। इससे काफी नुकसान हुआ। बारिश में धान की फसल में नुकसान होने से बाजार में रौनक फीकी पड़ती नजर आ रही है। वहीं और आगे भी मौसम के खराब रहने की आशंका जताई गई है। किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। जो फसल किसान बुआई करने को था बुआई का कार्य भी चौपट हो गया है। खराब मौसम के चलते नई फसलों की बुआई लेट हो जाएगी। बारिश के चलते जिले में सब्जियों की फसलों को भी नुकसान बताया जा रहा है।
Comments