भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुचे भंडारे में, वित्तरण किया प्रसाद

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुचे भंडारे में, वित्तरण किया प्रसाद
मोहनलालगंज।
मोहनलालगंज काले बीर बाबा मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के के जिला महामंत्री धीरू पांडेय द्वारा आयोजित भंडारे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे।
प्रदेश अध्यक्ष ने मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना की एवं चल रहे भंडारे में भक्तजनों को अपने हाथो से प्रसाद वितरित किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री धीरू पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को स्मृति चिन्ह के रूप में भोलेनाथ की प्रतिमा भेंट की।इस भव्य आयोजन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, भाजपा लखनऊ के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी, पूर्व एमएलसी अरविंद कुमार त्रिपाठी गुड्डू, निगोहा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, मोहनलालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यम पांडेय, युवा मोर्चा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष विकास सिंह, बब्बू पांडे, गौरव पांडे, मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदित्य गुप्ता उपाध्यक्ष सनी पाण्डेय चंकी पाण्डेय सहित बीजेपी युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
Comments