भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने गुरु पूर्णिमा में कराया सन्तो को भोजन, अंग वस्त्र व दक्षिणा देकर किया सम्मानित

भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने गुरु पूर्णिमा में कराया सन्तो को भोजन, अंग वस्त्र व दक्षिणा देकर किया सम्मानित
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
फतेहपुर।
शनिवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर व कोरोना काल को दृष्टिगत रखते हुए भाजपाइयों ने
शहर की राधा वाटिका में सन्तो को भोजन कराया।
जहाँ अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, महामंत्री चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने भी सभी सन्तो को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया।
वहीं क्लेक्टरगंज स्थित साई मन्दिर में सदर विधायक विक्रम सिंह ने सन्तों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा दक्षिणी नगर अध्यक्ष जे पी सिंह फौजी, राम प्रकाश गुप्ता, मोबिना वारसी, सुनिधि तिवारी, पंकज मिश्रा सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे। तो वहीं भाजपा नगर उत्तरी के महामंत्री संजय लाला के नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मौहार में सन्तों को समानित किया।
इसी क्रम में जिले की सांसद व केंद्रीय विकास मंत्री निरंजन ज्योति ने मूसा नगर स्थित अखण्ड परम् धाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरु अच्युतानंद महाराज का पूजन अर्चन माल्यार्पण दक्षिणा देकर प्रशाद ग्रहण कराया। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति के भक्तों ने उनका भी पूजन अर्चन व दक्षिणा देकर आशिर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर समेत कानपुर देहात के भाजपा कार्यकर्ता व भक्तगण भी मौजूद रहे।
Comments