भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सीएम चन्नी का फूंका पुतला

PPN NEWS
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सीएम चन्नी का फूंका पुतला
शाहजहांपुर। पुलिस कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला फूंका, भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक पंजाब सरकार द्वारा की गई थी,जो किसी ना किसी बड़े षड्यंत्र की तरफ इशारा करती है।
उसी के खिलाफ गुस्साये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर पंजाब सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला फूंका, भाजपा के चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में इतनी लापरवाही बरती गई हो जिस तरीके से प्रधानमंत्री के रूट की जानकारी प्रदर्शन करने वाले लोगों को दी गई एसपीजी को झूठा आश्वासन दिया गया कि रास्ता साफ है।
उसके बाद वहां प्रदर्शनकारी मौजूद रहे, प्रधानमंत्री के काफिले को 20 मिनट तक पुल पर खड़े रहना पड़ा जो की बहुत ही खतरनाक था।
इसीलिए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी और पंजाब की कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका कांग्रेस को लगता है। कि देश पर शासन करने का अधिकार सिर्फ एक ही परिवार को है जो इनकी बहुत बड़ी भूल है।
उदय वीर सिंह शाहजहांपुर
Comments