प्रयागराज : आकाशीय बिजली गिरने से दो युवको की मौत

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
रिपोर्टर :सुरेश चन्द्र मिश्रा
दिनांक :11/07/2021
प्रयागराज : प्रयागराज मे थाना कोराव के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगेसर मे आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चो सहित चार बकरियों की झुलस कर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रामराज पुत्र छैल बिहारी उम्र 13 वर्ष पुष्पेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र 11 वर्ष दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चों के माँ बाप का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
घर मे कोहराम मचा हुआ है। दोपहर के समय अचानक आसमान मे बदल घिरे और तेज़ गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई उसी समय आकाशीय बिजली गिरी जिससे एक बड़ा हादसा हो गया।
मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
आकाशीय विद्युत से प्रयाग राज में हुई जनहानि का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है।
निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
ज़िला प्रशासन को तत्काल मौक़े पर पहुँचकर अनुमन्य सहायता प्रदान किए जाने एवं घायलों को समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए।
Comments