दो जिंदा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 19 October, 2021 22:02
- 383

प्रतापगढ
19.10.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
दो जिन्दा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर दिये जा रहे निर्देश के क्रम में आज दिनांक 19.10.2021 को थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के सैफाबाद तिराहा के पास से एक व्यक्ति शिवा सिंह पुत्र बब्बन सिंह नि0 आसपुर देवसरा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को 02 जिन्दा कारतूस (प्रतिबन्धित बोर) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 258/2021 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट, का अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. शिवा सिंह पुत्र बब्बन सिंह नि0 आसपुर देवसरा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01.02 जिन्दा कारतूस (प्रतिबन्धित बोर) पुलिस टीम- उ0नि0 महेश कुमार, आरक्षी आकाश, आरक्षी राजेश खरवार, आरक्षी शाहरूख व आरक्षी गजेन्द्र सिंह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
Comments