चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध- तमंचा कारतूस के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 21 April, 2022 17:09
- 508

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
प्रतापगढ़
21.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
चोरी की मोटर साइकिल व अवैध तमंचा-कारतूस के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ। प्रतापगढ जनपद के थाना मानिकपुर के उ0नि0 राजेन्द्र राम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के पनिगौं नहर पुलिया के पास से दो व्यक्तियों गोविन्द पटेल व दीपक तिवारी को चोरी की एक बुलेट मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गोविन्द पटेल के पास से 1 अवैध तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि ये बुलेट मोटर साइकिल हम लोगों ने 6-7 दिन पहले ही बीजूमऊ गांव (थाना क्षेत्र लालगंज) के एक घर से चोरी की थी। (इस संबंध में थाना लालगंज से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटर साइकिल चोरी के संबंध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 235/2022 धारा 457, 380 भादंवि का अभियोग पंजीकृत है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -01. गोविन्द पटेल पुत्र स्व0 चौधरी पटेल निवासी त्रिलोचनपुर लाला बाजार थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़।02. दीपक तिवारी पुत्र शीतला प्रसाद तिवारी निवासी कंचनपुर थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01.01 चोरी की बुलेट मोटर साइकिल, बिना नम्बर की।02.01 तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर।पंजीकृत अभियोग -01. मु0अ0ंस0 121/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम गोविन्द पटेल उपरोक्त02. मु0अ0ंस0 122/2022 धारा 411 भादंवि बनाम उपरोक्त दोनों अभियुक्त।पुलिस टीम-उ0नि0 राजेन्द्र राम मय टीम थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
Comments