दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति/ संस्थाएं राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन जमा करें
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 7 April, 2022 22:22
- 496

प्रतापगढ
07.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्थायें राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन जमा करें
प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने बताया है कि दिनांक 03 दिसम्बर 2022 हेतु विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को पुरस्कार दिये जाते है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य पुरस्कार हेतु 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की गयी है। इच्छुक व्यक्ति एवं स्वैच्छिक संस्थान राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र पूर्ण विवरण/अभिलेखों/प्रपत्रों के साथ 03 प्रतियों में अविलम्ब कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतापगढ़ कक्ष संख्या 25 में जमा कर सकते है। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु जिन 12 श्रेणियों की व्यवस्था की गयी है उनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी के लिये सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति/सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कर, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेसप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिये सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार व दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मिलित है।
Comments