15 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 24 September, 2021 18:57
- 468

प्रतापगढ़
24.09.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
15 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
कल दिनांक 23.09.2021 को जनपद के थाना रानीगंज से उ0नि0 श्री रणजीत कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम कलहा के आगे स्थित पुलिया के पास से दो व्यक्ति साहिल कुमार वर्मा व सतवन्त सिंह यादव को 15 किलोग्राम अवैध गांजा व गांजा बिक्री के 2500/- रूपये (नकद) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 518/2021 व मु0अ0सं0 519/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग इधर-उधर घूम-घूमकर गांजा बेचते हैं और इससे मिले पैसों से अपना खर्च चलाते हैं। यह गांजा हम अमेठी की तरफ से आए एक व्यक्ति से खरीदतें है, उसका नाम पता नहीं जानते हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. साहिल कुमार वर्मा पुत्र राम खेलावन वर्मा निवासी परमनाथपुर थाना अंतू, प्रतापगढ़।
02. सतवन्त सिंह यादव पुत्र सुरेश बहादुर यादव निवासी चौखर पूरे अन्ती थाना अंतू, प्रतापगढ़।बरामदगी-01. 15 किलोग्राम अवैध गांजा (अभियुक्त साहिल के पास से 08 कि0ग्रा0 व सतवन्त के पास से 07 कि0ग्रा0)।02. 2500/- रूपये नकद (गांजा बिक्री के)।पुलिस टीम-उ0नि0 रणजीत कुमार पाण्डेय, उ0नि जय प्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी श्रीकान्त तिवारी, मुख्य आरक्षी महेन्द्र यादव व आरक्षी विशाल यादव थाना रानीगंज, प्रतापगढ़।
Comments