यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए युवाओं के उग्रप्रदर्शन में आठ पुलिसकर्मी और एक बस चालक घायल,

PPN NEWS
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए युवाओं के उग्रप्रदर्शन में आठ पुलिसकर्मी और एक बस चालक घायल,
--75 नामदर्ज और 150 अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दस गिरफ्तार
नोएडा: जेवर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ यमुना एक्सप्रेस वे युवाओं के उग्र प्रदर्शन करते जाम लगाया था और पथराव किया था और वहां खड़ी प्राइवेट बसों में तोड़फोड़ की थी. इस प्रदर्शन के दौरान आठ पुलिसकर्मी और एक बस चालक घायल हो गए थे. अब पुलिस ने 75 लोगों को नामदर्ज कर और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने मौके से 10 अराजक तत्वों को गिरफ्तार भी किया है
जॉइंट सीपी लव कुमार ने बताया थाना जेवर क्षेत्र के शांति/ और कानून व्यवस्था को बाधित कर, सड़क जाम कर लोगों के मार्ग को बाधित करने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है. 75 लोगों को नामदर्ज कर और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147/148/149/323/504/332/353/336/341/427 एवं 7 सीएलए अधि0 बनाम 75 नामजद व 150 अज्ञात व्यक्तियों के मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में शामिल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।सोशल मीडिया से फ़ोटो और वीडियो और यमुना यमुना एक्सप्रेस वे पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य माध्यमों की सहायता से घटना में शामिल अन्य अराजकतत्वों की भी पहचान की जा रही है। घटना में शामिल सभी अराजकतत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
Comments