अवैध तमंचा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 2 May, 2022 17:36
- 512

प्रतापगढ़
02.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अवैध तमंचा-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना कंधई से उ0नि0 घनश्याम सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के चौखड़ा पुल के पास से मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति मो0 तौसीफ पुत्र मो0 तौफीक निवासी चौखड़ा थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ को 01 अवैध तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 163/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-मो0 तौसीफ पुत्र मो0 तौफीक निवासी चौखड़ा थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01 अवैध तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर।पुलिस टीम- उ0नि0 घनश्याम सिंह मय हमराह थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।
Comments