अवैध तमंचा-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 22 May, 2022 20:36
- 635

प्रतापगढ़
22.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अवैध तमंचा-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना उदयपुर से उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के कटरिया मोड़ नहर पुलिया के पास से एक व्यक्ति इस्लाम अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम अठेहा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 110/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-इस्लाम अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम अठेहा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।अभियुक्त उपरोक्त इस्लाम अहमद का आपराधिक इतिहास -1- मु0अ0सं0 126/21 धारा 323, 504, 506, 354ख भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट थाना उदयपुर.पुलिस टीम- उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।
Comments