नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का जोरदार हुआ स्वागत

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 27/06/2022
रिपोर्ट मुकेश कुमार
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का जोरदार हुआ स्वागत
कौशाम्बी लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष साधना सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। जब लेखपाल संघ के चुनाव में किसी महिला को जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर प्रतिनिधित्व करने का मौका लेखपालों ने दिया।
साधना सिंह के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सिराथू तहसील प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर माल्यार्पण कर साधना सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। जिले के लेखपालों के साथ-साथ अन्य जनपदों के लेखपालों ने भी साधना सिंह को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। और संगठन के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए वह संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्यों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संघर्ष किया जाएगा।
Comments