वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन से जनपद के अधिवक्ताओं में शोक की लहर

वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन से जनपद के अधिवक्ताओं में शोक की लहर

प्रतापगढ 



07.11.2021



रिपोर्ट--मो. हसनैन हाशमी



वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन से  जनपद के अधिवक्ताओं में शोक की लहर




प्रतापगढ़ जनपद मुख्यालय पर वकालत की प्रैक्टिस करने वाले लगभग 75 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित जमुना प्रसाद शुक्ल के इलाज के दौरान हुए निधन का समाचार मिलने पर वकील परिषद सहित जनपद के अधिवक्ताओं में शोक की लहर है। अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट करने के साथ ही परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना किया है।

     अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ला के निधन को न्याय के क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति बताया है। वे सरल स्वभाव के वकालत पेशे के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनमें विशेषता थी कि वे आजीवन कांग्रेस की राजनीति के प्रति आस्थावान रहे।

        शोक संवेदना प्रकट करने वालों में वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित स्वामीनाथ शुक्ला, पंडित राम सेवक त्रिपाठी प्रशांत, राधेश्याम शुक्ला, वर्तमान अध्यक्ष रामनिवास उपाध्याय, मंत्री अवधेश ओझा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, देवानंद त्रिपाठी,राधे कृष्ण त्रिपाठी, राम प्रसाद त्रिपाठी, रमेश चंद्र पांडेय, देवेंद्र प्रकाश ओझा, नंदलाल मिश्रा, गंगा प्रसाद शुक्ला, राजेश्वर प्रसाद तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन सहित चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, सूर्यकांत मिश्र निराला, गया प्रसाद पांडेय,योगेश शुक्ल किसान, नागेंद्र शुक्ला, चिंतामणि पांडेय, सत्येंद्र नाथ मिश्र मृदुल, चंद्रभूषण दीक्षित, राय साहब मिश्र, गंगा प्रसाद तिवारी, राधेश्याम सिंह,रघुवीर प्रसाद उपाध्याय, लालता प्रसाद त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, राम सिंहासन मिश्र, रामपाल सिंह, राम सन्मुख तिवारी, अशोक यादव, रमाशंकर त्रिपाठी, राम अवध मौर्य, राज किशोर त्रिपाठी, रामेन्द्र सिंह, आमोद त्रिपाठी आदि के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता जगत बहादुर सिंह, विश्वनाथ त्रिपाठी, आनंद प्रचंड, भारत मिश्रा, रोहित शुक्ला,विनय मिश्रा, इरफान अली, विजय शंकर त्रिपाठी, हरि शंकर लाल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर उपाध्याय, सत्यनारायण यादव, राजकुमार मिश्र, विकास कुमार, श्रीकांत त्रिपाठी, सुनील शुक्ला, रेवा शंकर पांडे आदि रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *