वध हेतु ले जाए जा रहे 15 गोवंश व एक वाहन बरामद
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 23 January, 2022 19:35
- 404

प्रतापगढ
23.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
वध हेतु ले जाये जा रहे 15 गोवंश व एक वाहन बरामद
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 22.01.2022 की रात्रि में थाना अन्तू से उ0नि0 श्री कमलेश कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के बझान के बगिया से एक ट्रक नं0 यूपी 14 ईटी 1542 पर वध हेतु ले जाने के लिये लादे गये 15 गोवंश जो कि क्रूरतापूर्वक रस्सी से बंधे हुए, को बरामद किया गया, पुलिस टीम को देखकर पशुओं को वाहन में लाद रहे कुछ व्यक्ति मौके से फरार हो गये। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 26/22 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी-01. 15 गोवंश।
02. एक ट्रक नं0 यूपी 14 ईटी 1542।पुलिस टीम-उ0नि0 कमलेश कुमार पाण्डेय मय हमराह थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।
Comments