स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन में निहित है भारतीय विचारधारा
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 4 July, 2021 17:55
- 430

प्रतापगढ
04.07.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन में निहित है भारतीय विचारधारा
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज नगर पंचायत में रविवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर अनुयायियों ने उन्हें भावभीनी पुष्पाजंलि अर्पित की। नगर पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को दुनिया के पटल पर भारतीय संस्कृति का मजबूत दर्शन कहा गया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को भारतीय युवाओं के लिए पे्रेरणास्पद ठहराया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने दुनिया को भारत के ज्ञान तथा दर्शन की जो व्याख्या सौपी। आज सम्पूर्ण विश्व उनकी विचारधारा के आधार पर भारतीय दर्शन को नमन कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य डाॅ0 शक्तिधर नाथ पाण्डेय ने किया। इस मौके पर आचार्य देवानन्द मिश्र, सभासद रमेश जायसवाल, सभासद करूणाशंकर दुबे, राजेश तिवारी, पप्पू तिवारी, प्रीतेन्द्र ओझा, श्रीकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
Comments