बाघराय पुलिस द्वारा एक जिला बदर अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

बाघराय पुलिस द्वारा एक जिला बदर अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ 




 17.01.2022 




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी

 


बाघराय पुलिस द्वारा एक जिला बदर अभियुक्त किया गया गिरफ्तार 




पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  सतपाल अंतिल के निर्देशन में *आगामी विधानसभा चुनाव, 2022* को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के थाना बाघराय से उ0नि0  दुर्गेश कुमार मय हमराह द्वारा 01 जिलाबदर अभियुक्त विजयानन्द दुबे पुत्र रामानन्द दुबे निवासी चकवड़ थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ , जिसे माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 27.12.2021 से 06 माह के लियेे जिलाबदर किया गया था लेकिन माननीय न्यायालय का आदेश न मानने व घर पर ही रहने के कारण अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-  15/2022 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *