प्रधानाचार्य विकास सिंह की अंत्येष्टि में उमड़ा जनसैलाब
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 September, 2021 16:31
- 499

प्रतापगढ
15.09.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रधानाचार्य विकास सिंह की अंत्येष्टि में उमड़ा जनसैलाब
प्रतापगढ़ जनपद के विकास खंड सांगीपुर स्थित ग्राम मुरैनी (पूरे सिकंदर) में स्थापित श्री जयमूर्ति सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य 35 वर्षीय विकास सिंह उर्फ दरोगा की दुर्घटना में मौत की खबर मिलने पर पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 14 सितंबर को विकास सिंह उर्फ दरोगा अपने विद्यालय के कार्य से अपनी मोटरसाइकिल से अकेले सगरा सुंदरपुर गए थे। वापसी के समय लालगंज अझारा के पूरब पेट्रोल टंकी के पास स्थित टेंढुई मोड़ पर फिसल कर स्वयं के गिर जाने से उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई। घायलावस्था में उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया गया । लेकिन वहां के चिकित्सक उनकी जान बचाने में सफल नहीं हो सके। मृत घोषित होने के पश्चात रात्रि में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और रातों-रात उनका पार्थिव शरीर ग्राम मुरैनी (पूरे सिकंदर) स्थित निवास पर लाया गया।
युवा अवस्था में दिवंगत हुए विकास सिंह अपने पीछे इंटर कॉलेज की व्यवस्था सहित धर्मपत्नी, एक बेटा व दो बेटियां छोड़ गए हैं।
आज 15 सितंबर को कॉलेज परिसर में संपन्न अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए इलाहाबाद, कानपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी सहित जनपद प्रतापगढ़ के कोने-कोने से शोक संवेदना प्रकट करने वालों का जनशैलाब उमड़ पड़ा।
श्री जयमूर्ति सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में लगाई गई चिता को बड़े भाई विक्रम सिंह उर्फ कप्तान ने मुखाग्नि दिया। बरसाती मौसम के बावजूद अंतिम दर्शन करने हेतु आने जाने वालों का तांता लगा रहा।
स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के संरक्षक यज्ञ नारायण सिंह अज्ञेय के कनिष्ठ पुत्र विकास सिंह उर्फ दरोगा को अंतिम विदाई देने के लिए लब्ध प्रतिष्ठित कथाव्यास आचार्य पंडित सुभाष चंद्र त्रिपाठी(अमेठी), पूर्व न्यायाधीश इंद्र बहादुर सिंह (इलाहाबाद),उत्तर प्रदेश प्रौढ़ शिक्षा के सहायक निदेशक शिक्षाविद पंडित भवानी शंकर उपाध्याय, सदर विधायक राजकुमार पाल, भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडे गुड्डू, सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र एवं मनो विश्राम मिश्र, कविकुल अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन,उच्च न्यायालय लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह, डॉ अजित शुक्ल (कानपुर), फतेह चंद्र सिंह(रायबरेली) सहित हरि भवन सिंह, प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, युवा नेता कांग्रेस सूबेदार सिंह चौहान, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, कांग्रेस नेता राम बोध मिश्रा,जगदीश बहादुर सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह, पूर्व प्रमुख रामकृपाल पासी,डा० एस पी सिंह शैल, नेता राम लखन यादव, अशोक सिंह, स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्राचार्य डॉ निरंकार सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार गुरुबचन सिंह बाघ, अशोक विमल, अरविंद सत्यार्थी, रामजी मौर्य आसमां,महावीर सिंह, पत्रकार विनोद सिंह, जनार्दन प्रसाद उपाध्याय, राकेश मिश्रा, बबन तिवारी, रामसरन पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, वयोवृद्ध हिम्मत बहादुर सिंह, जीत बहादुर सिंह, दिनेश उपाध्याय, अशोक कुमार शुक्ला एडवोकेट, अवधेश उपाध्याय, नेता कांग्रेस महेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान अम्बिका सिंह आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Comments