कुंडा के दो छात्र यूक्रेन में फंसे, परिजनों का हाल बेहाल
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 25 February, 2022 21:25
- 430

प्रतापगढ
25.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
कुंडा के दो छात्र यूक्रेन में फंसे,परिजनों का हाल- बेहाल
प्रतापगढ जनपद के कुण्डा क्षेत्र के दो छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने गए यूक्रेन में फंस गए हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले की खबरों ने यहां छात्रों परिवारों की नींद उड़ा दी है।युद्ध को लेकर किसी अनहोनी की आशंका में छात्रों के परिजन परेशान हैं। वह अपने बेटों को बुलाने के लिए अधिकारियों से लेकर नेताओं तक गुहार लगा रहे हैं।कुंडा क्षेत्र के ढिकुही, ताजपुर गांव निवासी कंचन त्रिपाठी का बेटा आदर्श त्रिपाठी और कुंडा नगर निवासी तीरथराज पांडेय का बेटा आशुतोष पांडेय यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले दिनों से यूक्रेन और रूस में चल रही तनातनी से परेशान परिजन बेटों को बुलाने के लिए परेशान हो गए। गुरुवा सुबह रूस के यूक्रेन पर हमले की खबर जब आई तो दोनों परिवार अपने बच्चों की सलामती के लिए चिंतित हो गए। दोनों छात्रों के परिजनों किसी तरह की अनहोनी को लेकर परेशान और सहमे हुए हैं। दोनों के परिवार जल्द से जल्द अपने बेटों को घर वापस बुलाना चाहते हैं। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण अभी तक वह लोग यूक्रेन से बाहर नहीं निकल सके हैं। युद्ध छिड़ने के कारण छात्रों के बाहर नहीं निकल पाने से परिजन बहुत परेशान हैं। दोनों के परिजन स्थानीय अधिकारियों के साथ ही इंडियन एंबेसी के संपर्क में है। वह लोग परिजनों को पूरा भरोसा दे रहे हैं।
Comments