रुद्राभिषेक के उपरांत किया गया भंडारे का आयोजन

प्रतापगढ
03.10.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
रुद्राभिषेक के उपरांत किया गया भंडारे का आयोजन।
विश्व के कल्याण की अवधारणा को सम्यक समाज मे उतारने के उद्देश्य से पट्टी के समाजसेवी और तरुन मेडिकल गीता वस्त्रालय के प्रोपराइटर अशोक जायसवाल ने क्षेत्र के लोकप्रिय धार्मिक स्थल भगवान भोलेनाथ के दरबार बाबा बेलखरनाथ धाम में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन कराया जिसमे हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने जमकर महाप्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ धाम पर दिखाई दी। ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक महापूजा में भाग लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर रुद्राभिषेक के प्रमुख आचार्य व्यास जी ने रुद्राभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावी उपाय है। इस मास में यदि रुद्राभिषेक किया जाये तो इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है। रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रुद्र का अभिषेक अर्थात शिवलिग पर रुद्र के मंत्रों के द्वारा अभिषेक करना। जीवन में कोई कष्ट हो या कोई मनोकामना हो तो सच्चे मन से रुद्राभिषेक करके देखें निश्चित रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। रुद्राभिषेक ग्रह से संबंधित दोषों और रोगों से भी छुटकारा दिलाता है। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रकाण्ड विद्वान और पट्टी नगर के कई ख्यातिलब्ध लोग उपस्थित रहे।
Comments