एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 September, 2021 17:21
- 471

प्रतापगढ
15.09.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना आसपुर देवसरा से उ0नि0 अजय कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 162/2021 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 332, 353, 336, 427, 171(च), 34, 188, 269 भादंवि, धारा 7 सीएलए एक्ट, धारा 51 आ0प्र0अधि0, धारा 2/3 लोक सम्पत्ति निवारण अधि0 व धारा 131/132(3), 135(ए) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विपिन यादव पुत्र जनार्दन यादव नि0 ग्राम धनेपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के ग्राम धनेपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विपिन यादव थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 97/19 धारा 457, 380 भादवि, में भी वांछित अभियुक्त है। घटना का संक्षिप्त विवरणः-दिनांक 10.07.2021 को थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के ब्लॉक आसपुर देवसरा पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान भारी संख्या में आरोपीगण द्वारा वहां पर तोड़-फोड़ व मारपीट की गयी थी, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 162/2021 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 332, 353, 336, 427, 171(च), 34, 188, 269 भादंवि, धारा 7 सीएलए एक्ट, धारा 51 आ0प्र0अधि0, धारा 2/3 लोक सम्पत्ति निवारण अधि0 व धारा 131/132(3), 135(ए) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का अभियोग बनाम 161 व्यक्ति नामजद व 200 से 250 लोग नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया है। इस मुकदमें से संबंधित 20 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-1. विपिन यादव पुत्र जनार्दन यादव नि0 ग्राम धनेपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम- उ0नि0 अजय कुमार मय हमराह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
Comments