अवैध तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 9 January, 2022 22:50
- 605

प्रतापगढ़
09.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना अंतू से उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के सराय महिमा तिराहा के पास से 01 व्यक्ति राम भरोसे वर्मा पुत्र स्व0 राम आसरे वर्मा निवासी धन्नौर थाना अंतू, जनपद प्रतापगढ़ को 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 09/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-राम भरोसे वर्मा पुत्र स्व0 राम आसरे वर्मा निवासी धन्नौर थाना अंतू, जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी- 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर। पुलिस टीम-उ0नि0 रोहित कुमार मय टीम थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़।
Comments