1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा व 02 सुतली बम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़
30.09.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा व 02 देशी सुतली बम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना फतनपुर से उ0नि0 विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के स्टेशन रोड़ नहर पुलिया गौरा पूरेबदल के पास से एक व्यक्ति राजू यादव पुत्र माताफेर यादव नि0 गौरा पूरेबदल थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ को 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा व 02 अदद सुतली बम के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 149/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 150/2021 धारा 4/5 विष्फोटक अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. राजू यादव पुत्र माताफेर यादव नि0 गौरा पूरेबदल थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी--01. 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा।02. 02 देशी सुतली बम।पुलिस टीम- उ0नि0 विनय कुमार सिंह, उ0नि0 अमित कुमार सिंह, उ0नि0 रतनेश कुमार मौर्य, का0 हरेन्द्र सिंह व का0 राहुल प्रताप सिंह थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़।
Comments