सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 16 June, 2022 20:11
- 633

प्रतापगढ
16.06.2022
रिपोर्ट-- मो.हसनैन हाशमी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना महेशगंज के उ0नि0 महेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 153/2022 धारा 153ए, 505(2) भादवि से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त को थाना महेशगंज क्षेत्र के हीरागंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1- मो0 आदिल पुत्र मो0 इश्तेयाक अहमद निवासी हीरागंज थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।2- मो0 फुरकान उर्फ पप्पू पुत्र मो0 इस्लाम निवासी हीरागंज निकट मस्जिद थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम-उ0नि0 महेन्द्र सिंह मय हमराह थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
Comments