चोरी के अभियोग से संबंधित 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 21 October, 2021 15:47
- 486

प्रतापगढ़
20.10.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना लालगंज में वादी राम कुमार गुप्ता पुत्र भागीरथी नि0 नया पुरवा चौराहा, पड़री थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ द्वारा यह सूचना दी गई कि दिनांक 07.10.2021 की रात्रि को प्रार्थी के घर में चोरों द्वारा घर के सामान टीवी, गैस सिलेण्डर, ंटिल्लू पम्प, नगदी, पीली तथा सफेद धातु के विभिन्न जेवरात व अन्य सामान बरतन आदि चोरी कर लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 658/21 धारा 457, 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु थाना लालगंज पुलिस को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में कल दिनांक 19.10.2021 को थाना लालगंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के हुलास राय पुरवा से वर्मानगर जाने वाले मार्ग पर नहर के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 06 अभियुक्तों को चोरी के माल (बंटवारे हेतु ले जाते समय) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1. राम आसरे कोरी पुत्र द्वारिका प्रसाद नि0 हुलास का पुरवा, गौखाड़ी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
2. राम प्रकाश वर्मा पुत्र राम फेर वर्मा नि0 हुलास का पुरवा, गौखाड़ी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
3. लाला उर्फ राम मुकुन्द पुत्र नन्हकू नि0 हुलास का पुरवा, गौखाड़ी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
4. केशव प्रसाद गिरी पुत्र राम अंजोर गिरी नि0 गोसाईं का पुरवा, गौखाड़ी थाना लालगंज प्रतापगढ़।
5. विपिन कुमार गिरी पुत्र केशव प्रसाद गिरी नि0 गोसाईं का पुरवा, गौखाड़ी थाना लालगंज प्रतापगढ़।
6. राम बहादुर सरोज पुत्र रामराज नि0 मन्ना का पुरवा, सराय भागवानी थाना लालगंज प्रतापगढ़।बरामदगी-01. लगभग 100 ग्राम पीली धातु के विभिन्न जेवरात।
02. लगभग 4 किलोग्राम सफेद धातु के विभिन्न जेवरात।03. एक टीवी फिलिप्स कम्पनी की।04. एक गैस सिलेण्डर।05.एक टुल्लू पम्प।06. एक परात।पूछताछ का विवरण-पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उपरोक्त चोरी की घटना इनके द्वारा कारित की गई थी। चोरी के सामानों में से कुछ सामान इनके द्वारा कम दामों में इधर-उधर बेंच दिया गया है तथा बिक्री से मिले पैसे खर्च हो गये हैं। पैसे खर्च हो जाने पर इनके द्वारा सामान का बटवारा करने व बेचे जाने की योजना बनाई जा रही थी कि उक्त पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम- उ0नि0 अखिलेश प्रसाद मय हमराह थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments