कृष्ण भक्तों को नित्य प्रति पाठ करना चाहिए --डॉ. श्याम सुंदर पाराशर
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 26 November, 2021 16:00
- 740

प्रतापगढ
26.11.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
कृष्ण भक्तों को नित्य प्रतिपाठ करना चाहिए--डाॅ.श्याम सुन्दर पाराशर
प्रतापगढ जनपद के हीरा गंज बाजार में रामनिरंजन मिश्र के यहां चल रही भागवत कथा में कथा व्यास के रूप में डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज कथा अमृत की बारिश कर रहे हैं इस क्रम में कृष्ण रुकमणी विवाह लीला का वर्णन करते हुए कृष्ण विवाह का बहुत ही सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया और गोपी भजन का महत्व बताते हुए उन्होंने बताया कि इस भजन को हर कृष्ण भक्तों को नित्य प्रति पाठ करना चाहिए इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और उनके दर्शन भक्तों को मिलते हैं कथा व्यास पराशर जी का स्वागत कांग्रेस नेता संदीप त्रिपाठी ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विधायक विनोद सरोज जी ने अंग वस्त्र पहनाकर पराशर जी का स्वागत किया और आशीर्वाद ग्रहण किया और कथा श्रवण किया।इस मौके पर ओंकारनाथ सेवा समिति के सचिव चंद्रकांत मिश्रा पूर्व प्रमुख पंकज सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव जी पूर्व कोआपरेटिव अध्यक्ष कैलाश नाथ ओझा जी संदीप सिंह डॉ पीयूष त्रिपाठी भाजपा नेता उदय पांडे जी दीपक मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित रहे और कथा श्रवण में भक्तों जनसैलाब उमड़ रहा है।
Comments