मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजना विषयक जागरूकता शिविर कि हुआ आयोजन
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 9 December, 2021 08:48
- 476

प्रतापगढ
08.12.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजना विषयक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ के गेस्ट हाउस में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजना विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी एवं राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह सहित अन्य अधिकारी सम्मिलित हुये। इस अवसर पर सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ द्वारा वैवाहिक विवादों के समाधान हेतु जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ परिसर में दिनांक 22 जनवरी 2022 को प्री-लिटिगेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा जिसमें वैवाहिक विवादों का निस्तारण किया जायेगा, यदि किसी महिला का कोई प्रकरण हो तो वह इस लोक अदालत का लाभ उठाये। उन्होने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है यदि किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसको अवगत करायें जिससे समस्या का निस्तारण किया जा सके। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं एवं बेटियों हेतु विभिन्न जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है चाहे वह निराश्रित महिला पेंशन हो, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हो, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना आदि है। उन्होने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा महिलाओं की हर सम्भव मदद् की जा रही है। इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी जया यादव ने भी शासन द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्धित में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत भी कराया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश, बाल कल्याण समिति के सदस्य राजदेव पाण्डेय, बाल सरंक्षण अधिकारी अभय शुक्ला, एडवोकेट विश्वनाथ त्रिपाठी सहित अन्य सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।
Comments