राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड बिहार का शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 October, 2021 22:32
- 478

प्रतापगढ
15.10.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड बिहार का शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ संपन्न
प्रतापगढ़ जनपद के बिहार ब्लाक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के शिवा जी शाखा मंडल देवरपट्टी में स्वयंसेवकों द्वारा विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन राष्ट्रीय सेवक संघ के 96वे स्थापना दिवस विजय दशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राचीन परंपरा के अनुसार विजयदशमी के दिन शस्त्रों के पूजन की परंपरा है। 1925 में विजयदशमी के दिन डा. हेडगेवार द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की गई थी। जिसमें बौद्धिक खंड संघ संचालक श्री राम राज जी एवं खंड कार्यवाह श्री मनीष जी द्वारा कार्यक्रम में बौद्धिक करा कर एवं सभी स्वयंसेवकों से शास्त्रों पर तिलक लगाकर पुष्प चढ़ा कर संपन्न कराया गया। शस्त्र पूजन के दौरान स्वयंसेवक प्रमोद जी,मनोज जी,बृजेश जी,संदीप जी,रमेंद्र जी,अजय जी,रंजीत जी,नितिन जी,डॉक्टर चंद्रभान जी,राजेश जी,आनंद जी,रजत जी,सुधांशु जी,सुरेश जी,फूलचंद्र,अंकित आकाश आदि लोग मौजूद रहे।
Comments