शिक्षक दिवस पर विशेष
- Posted By: Alopi Shankar 
                                                                            
                                                                    
                                 - राज्य
 - Updated: 5 September, 2021 15:08
 - 1042
 
                                                            प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
संग्रहकर्ता - सुरेश चंद मिश्रा "पत्रकार"
।।शिक्षक दिवस पर विशेष।।
आज शिक्षक दिवस आचार्य को सादर नमन है।
आपके श्रृण बोध से हर क्षण भरा धरती गगन है।।
शुक्र ने कच को गढा रवि ने गढा हनुमान को।
गुरु वशिष्ठ समस्त विद्या दिए राम सुजान को।।
संदीपनी ने कृष्ण को कर दिया सद्गुण का सदन है।।
आज शिक्षक दिवस पर आचार्य को सादर नमन है।।1।।
शिक्षक बनाते हैं सुघर मूरत अगढ पाषाण को।
हैं सदैव प्रशस्त करते शिष्य हित कल्याण को।।
शिष्य को स्नेह भर हर क्षण लुटाते ज्ञान धन हैं।।
आज शिक्षक दिवस पर आचार्य को सादर नमन है।।2।।
देव दानव यक्ष मानव सब ऋणी आचार्य के।
कीर्ति गाते वेद शास्त्र पुराण नित औदार्य के।।
नर रूप नारायण इन्ही से प्राप्त होता ज्ञान धन हैं।।
आज शिक्षक दिवस पर आचार्य को सादर नमन है।।3।।
बाल पन की शून्यता में विश्व वैभव भर दिया।
मजधार से निज शिष्य का उद्धार तुमने कर दिया।।
तोतले को प्रखर वक्ता दिया निर्मल,, आचरण है।।
आज शिक्षक दिवस पर आचार्य को सादर नमन है।।
आपके ऋण बोध से हर क्षण भरा धरती गगन है।।4।।
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments