मासूम की हत्या के अभियोग में वांछित सौतेली मां गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 5 May, 2022 23:31
- 547

प्रतापगढ़
05.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मासूम की हत्या के अभियोग में वांछित सौतेली माँ गिरफ्तार
प्रतापगढ। दिनांक 03.05.2022 को थाना क्षेत्र कुण्डा के ग्राम रजनपुर में एक कुँए में संदिग्ध परिस्थितियों में एक चार वर्षीय बच्ची का शव मिला था जिसके संबंध में मृतक बच्ची के पिता के बड़े भाई द्वारा बच्ची की सौतेली मां शांति देवी पर बच्ची की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना कुण्डा पर मु0अ0सं0 160/2022 धारा 302 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में थाना कुण्डा के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार व उ0नि0 श्रीमती नीता त्रिपाठी मय हमराह द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्ता शांति देवी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता का विवरण- शांति देवी पुत्री स्व0 छुट्टन निवासी टाण्डा थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उ0नि0 श्रीमती नीता त्रिपाठी मय टीम थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़।
Comments