कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से मिलता है मोक्ष--आचार्य संतोष जी

प्रतापगढ
20.03.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
कलियुग मे श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मिलता है मोक्ष-आचार्य संतोष जी
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज नगर के जैनपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मुख्य यजमान विद्याकांत मिश्र व राकेशकांत मिश्र के संयुक्त संयोजन मे चल रही संगीतमयी भागवत कथा में कथाव्यास आचार्य संतोष जी महराज ने कहा कि मनुष्य के कई कई जन्मों का जब पुण्य उदय होता है तब वह श्रीमद्भागवत का आयोजन कर पाता है। कथा को आगे बढ़ाते हुए कथाव्यास ने भगवान् श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व रूक्मणी विवाह का विस्तार से वर्णन किया। कथा आचार्य संतोष जी महराज ने बताया कि कलियुग में भागवत कथा का श्रवण करने वाला मनुष्य मोक्षगामी होता है। सच्चे मन से भागवत कथा का श्रवण करने वाले मनुष्य को निश्चित ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान बीच-बीच में राधा-कृष्ण संकीर्तन से वातावरण और भक्तिमय हो उठा दिखा। कथा में आशीष मिश्र, शिवाकांत मिश्र, अमित मिश्र, संदीप मिश्र, आकाश मिश्र ने व्यासपीठ का पूजन किया। इस मौके पर श्रीकांत मिश्र, मंजूदेवी, पुष्पा देवी, अभिषेक मिश्र, डा. राजेन्द्र शुक्ल, विशालमूर्ति मिश्र, तीर्थराज दुबे, रामचंद्र त्रिपाठी, विमला देवी, मालती देवी, राजकिशोर शुक्ल, प्रकाशचंद्र मिश्र, डा. शिवमूर्ति शास्त्री आदि ने कथा का अमृतपान किया।
Comments