साहित्यकार राजाराम शुक्ल के निधन पर साहित्यिक संस्था कवि कुल के साथियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

साहित्यकार राजाराम शुक्ल के निधन पर साहित्यिक संस्था कवि कुल के साथियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

प्रतापगढ 


20.05.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 



साहित्यकार राजाराम शुक्ल के निधन पर साहित्यिक संस्था कविकुल के साथियों ने व्यक्त की शोक संवेदना




प्रतापगढ़ जनपद के  साहित्य शिरोमणि आद्या प्रसाद उन्मत्त के अनन्य सहयोगी रहे गंगायतन खंड काव्य के रचयिता, लगभग 80 वर्षीय वरिष्ठ साहित्यकार पंडित राजाराम शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने प्रयागराज की धरती पर अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर मां गंगा को समर्पित कर दिया गया।

पंडित राजाराम शुक्ला के देहावसान का समाचार सुनने पर साहित्यिक संस्था कविकुल से जुड़े जनपद के तमाम साहित्यकारों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रभु से प्रार्थना किया।

उल्लेखनीय है कि पंडित राजा राम शुक्ला जनपद प्रतापगढ़ के ग्राम खजुरनी  के मूल निवासी थे जो विगत कई वर्षों से प्रयागराज शहर के दारागंज मोहल्ले में रहकर साहित्य साधना में तत्पर रहा करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त होकर साहित्यिक साधना के क्रम में गंगायतन खंडकाव्य की संरचना की । उक्त खंड काव्य की भूमिका प्रतापगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता साहित्यकार पंडित श्याम नारायण मिश्र श्याम ने लिखी है। सहयोगी के रुप में साहित्यकार परिषद के मंत्री पंडित भानु प्रताप त्रिपाठी मराल की विशेष भूमिका रही है।

कविकुल द्वारा आयोजित तमाम गोष्ठियों एवं कवि सम्मेलनों में पंडित राजाराम शुक्ला की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है जिससे प्रतापगढ़ के साहित्यकारों के मन में उनके प्रति विशेष लगाव था।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में कविकुल के संरक्षक द्वय पंडित राम सेवक त्रिपाठी प्रशांत, पंडित भानु प्रताप त्रिपाठी मराल एवं अध्यक्ष  परशुराम उपाध्याय सुमन सहित स्वामीनाथ शुक्ला, ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास, डॉ श्याम शंकर शुक्ला श्याम,राजेश कुमार पांडे निर्झर, राज मूर्ति सिंह सौरभ, सुखदेव तिवारी, ओमप्रकाश पांडे गुड्डू, सुनील प्रभाकर, सुरेश संभव, सत्येंद्र नाथ मिश्र मृदुल, प्रमोद प्रियदर्शी, डॉक्टर संगम लाल त्रिपाठी भंवर, आचार्य अनीश देहाती, डॉक्टर सौरभ पांडे, अवध नारायण शुक्ल वियोगी, चिंतामणि पांडेय, सुरेश द्विवेदी व्योम, प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम,आनंद प्रचंड, राज किशोर त्रिपाठी, शेष नारायण दुबे राही, ऐश्वर्य पांडे मानस, सुरेश अकेला, अर्जुन सिंह, महादेव प्रसाद मिश्र बमबम,यज्ञ नारायण सिंह आदि साहित्यकार रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *