300 से अधिक लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 25 December, 2021 00:10
- 400

प्रतापगढ
18.12.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
300 से अधिक लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
प्रतापगढ जनपद के 249 विधानसभा क्षेत्र पट्टी मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रसिद्ध समाजसेवी संजय मिश्रा की अगुवाई में आसपुर देवसरा विकासखंड के ढकवा बाजार में शुक्रवार को कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें 300 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम के संयोजक संजय मिश्रा ने कहा कि भाजपा से लोगों का मोहभंग हो चुका है। झूठा वादा करने वाली सरकार को जनता ने मन बना लिया है कि इस बार 2022 के चुनाव में उखाड़ फेकेंगी। ऐसे में तेजी के साथ लोग कांग्रेस पार्टी में जुड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी वादा करती हूं उस पर खरा उतरती है महिलाओं युवाओं छात्रों विद्यार्थियों किसानों सभी के लिए कांग्रेस पार्टी कल्याणकारी नीतियों से पूरे प्रदेश का विकास करेगी इसलिए लोग तेजी से कांग्रेस पार्टी ने जुड़ रहें है। कांग्रेस सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से आसपुर देवसरा ब्लाक के अध्यक्ष विवेक पांडे, सोनपुरा न्याय पंचायत प्रभारी बृजेश यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ मुरली हरिजन, न्याय पंचायत प्रभारी हरीशचंद्र गुप्ता,आकाश पांडे, राधेश्याम गौतम ,साधू ओझा दिनेश तिवारी रामशरण यादव शक्तिदेव सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Comments