बाबा अमरनाथ धाम में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ सामूहिक जलाभिषेक

बाबा अमरनाथ धाम में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ सामूहिक जलाभिषेक

प्रतापगढ 


09.08.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



बाबा अमरनाथ धाम में हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ सामूहिक जलाभिषेक 



प्रतापगढ़ जनपद के ब्लॉक सांगीपुर सीमा अंतर्गत गांव सभा मंगापुर में विराजमान बाबा अमरनाथ धाम में सावन के तीसरे सोमवार को सामूहिक जलाभिषेक एवंघग महिला संगीत का कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हो गया। प्रातः बाबा अमरनाथ धाम व्यवस्था संचालन समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों व अन्य शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के साथ पूजा _अर्चना किया।जलाभिषेक करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम का उपाध्याय सुमन सहित समिति के अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा एवं आध्यात्मिक संयोजक अवनीश शर्मा अंकुर, सूर्यभान सिंह, राजेंद्र कुमार मिश्र, आलोक त्रिपाठी,बम बहादुर सिंह, कैप्टन बद्री प्रसाद उपाध्याय, जय कांत शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, राजू यादव, शशि शेखर मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, राम बहादुर सरोज आदि रहे।धार्मिक प्रवृत्ति की सुयोग्य महिला श्रीमती स्नेहलता उपाध्याय एवं कुमारी पंकज सिंह के नेतृत्व में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों ने श्रद्धापूर्वक ढोलक, झांझ और मंजीरे के साथ  विभिन्न भजनें प्रस्तुत करके महिला संगीत के कार्यक्रम को सफल बनाया।इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राजाराम उपाध्याय एवं सहायक पुजारी पंडित बद्री प्रसाद मिश्र का सराहनीय योगदान रहा।निर्धारित कार्यक्रम की गसफलता पर बाबा अमरनाथ धाम व्यवस्था संचालन समिति के पदाधिकारियों के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *