उप जिलाधिकारी की पिटाई से नाजिर की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 2 April, 2022 23:29
- 586

प्रतापगढ
02.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
उप जिलाधिकारी की पिटाई से नाजिर की मौत: परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
प्रतापगढ। दबंग और गुंडा उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह की पिटाई से गंभीर रूप से घायल नाजिर सुनील शर्मा की आज जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।कहा तो यहां तक जा रहा है कि जख्मी नाजिर को कई अस्पतालों में भर्ती करने से भी रोका गया आखिरकार जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से जब जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया तो वहां इलाज के दौरान सुनील शर्मा की मौत हो गई।इस क्रूर और जघन्य घटना के बाद पूरे जनपद में काफी रोष और आक्रोश फैल गया है। अभी तक आरोपी उप जिला अधिकारी के खिलाफ ना तो कोई प्राथमिकी दर्ज हुई है और ना गिरफ्तारी हुई है
Comments