स्वतंत्र कवि मंडल की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य "रत्न" को दी गई बधाई
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 January, 2022 16:52
- 473

प्रतापगढ
15.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
स्वतंत्र कवि मंडल की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य "रत्न" को दी गयी बधाई
प्रतापगढ़ जनपद के शिक्षाविद एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर दयाराम मौर्य रत्न को उत्तर प्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2021- 22 के "सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार" के लिए चयनित किए जाने पर
ग्रामीणांचल की साहित्यिक संस्था स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर की ओर से प्रसन्नता प्रकट करते हुए हार्दिक बधाई दी गई है। संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ रत्न को ₹1,00,000 (एक लाख रूपए) नकद का पुरस्कार एवं सम्मान पत्र भेंट किया जाएगा।
मंडल के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा है कि संत रविदास की जीवनी पर आधारित कृति संत रविदास प्रकाश के लिए संस्थान द्वारा डॉक्टर 'रत्न' का चयन किया गया है, जो निश्चित रूप से जनपद प्रतापगढ़ के साहित्यकारों के लिए गर्व का विषय है। वास्तव में डॉक्टर 'रत्न' ने शिक्षा जगत के साथ ही साहित्य को ऊंचाइयां प्रदान की हैं। इस सुखद समाचार से गौरवान्वित स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर, डॉ 'रत्न' को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता है।
बधाई देने वालों में अध्यक्ष अर्जुन सिंह के अलावा संरक्षक यज्ञ नारायण सिंह, डॉक्टर केसरी नंदन शुक्ल, प्रेस प्रवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन, गुरु बचन सिंह बाघ, महामंत्री डॉ अजित शुक्ल, यज्ञ कुमार पांडेय,अरविंद सत्यार्थी, अशोक विमल, डाक्टर एसपी सिंह, कृष्ण नारायण लाल श्रीवास्तव, अब्दुल मजीद रहबर, हरिवंश सिंह, जनार्दन प्रसाद उपाध्याय, दीपेंद्र श्रीवास्तव, महावीर सिंह, महादेव प्रसाद मिश्र बमबम, बाबूलाल सरल, धर्मराज सिंह बाबा प्रतापगढ़ी, चंद्रशेखर मित्र, सुरेश अकेला आदि हैं।
Comments