गांधी-- शास्त्री जयंती पर नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में हुए विविध आयोजन, दी गई पुष्पांजलि
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 2 October, 2021 16:55
- 476

प्रतापगढ
02.10.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
गांधी-शास्त्री जयंती पर नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों मे हुए विविध आयोजन, दी गई पुष्पांजलि
गांधी शास्त्री जयंती पर नगरीय एवं ग्रामीण अंचलो मे उल्लास का माहौल दिखा। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम राहुल यादव ने गंाधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार जावेद अंसारी व संचालन कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन त्रिपाठी व संयोजन लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह, उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय तथा महामंत्री प्रवीण यादव समेत अधिवक्ताओं तथा कर्मचारियों ने गांधी व शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वहीं सिविल न्यायालय सभागार मे सिविल जज ललिता यादव ने गांधी व शास्त्री जयंती पर अधिवक्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने सभासदों के साथ ध्वजारोहण कर गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संयोजन ईओ सुभाषचंद्र सिंह व संचालन चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया। ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ मुनव्वर खां के संयोजन मे गांधी व शास्त्री जयंती पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज ने किया। स्थानीय बहुगुणा पीजी कालेज मे प्राचार्य डा. आरपी मिश्र व रामअंजोर मिश्र इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल तथा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य रामअवधेश मिश्र तथा भागवत दत्त महाविद्यालय मे प्रकाशचंद्र मिश्र, आइन्सटीन पब्लिक स्कूल मे विभवभूषण शुक्ल, चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल मे प्रधानाचार्य आदर्श मिश्र, पुनीत इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य बीएन तिवारी के संयोजन मे गांधी व शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांगीपुर स्थित गांधी इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य सुधाकर पाण्डेय के संयोजन मे गांधी व शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई।
Comments