प्रज्ञा सिंह ने भाजपा नेता के घर पहुँच कर जताई संवेदना

प्रतापगढ
27.09.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रज्ञा सिंह ने भाजपा नेता के घर पहुँचकर जताई संवेदना,
प्रतापगढ जनपद के मान्धाता निवासी डा रमेश अग्रहरि के पिता शीतला प्रसाद व भाजपा मंडल अध्यक्ष मान्धाता स्वर्गीय राकेश सिंह के आकस्मिक निधन के पश्चात आज जनपद के समाज सेवी व गायत्री गंगा परिवार राजगढ़ के प्रमुख प्रज्ञा कुमार सिंह अपने साथियों के साथ दोनों लोगो के , आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। प्रज्ञा कुमार सिंह ने कहा कि राकेश सिंह मृदु भाषी व सामाजिक सरोकार से जुड़े एक अच्छे समाज सेवक थे उनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है, हमारी संवेदना परिजनों के साथ है। प्रज्ञा कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय शीतला प्रसाद जी समाज के एक धुरी थे,उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता है। प्रज्ञा कुमार सिंह के साथ सुशील शर्मा, सूर्य नारायण शुक्ला पंडा, वरिष्ठ पत्रकार अवनीश कुमार मिश्रा भी साथ रहे, प्रज्ञा कुमार सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार अवनीश कुमार मिश्रा से मिलकर उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकरी लिया साथ ही शीघ्र स्वस्थ्य होने की मंगलकामना किया।
Comments