साहित्यकार/रचनाकार आर्थिक सहायता प्रकाशन अनुदान योजना का उठाएं लाभ --जिलाधिकारी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 25 April, 2022 22:34
- 534

प्रतापगढ
25.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
साहित्यकार/रचनाकार आर्थिक सहायता व प्रकाशन अनुदान योजना का उठाये लाभ-जिलाधिकारी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार के अतिरिक्त साहित्यकारों के कल्याण हेतु अनेक योजनायें संचालित करता है। संस्थान आर्थिक रूप से विपन्न साहित्यकारों को साहित्यकार कल्याण कोष योजना अन्तर्गत आर्थिक सहायता तथा प्रकाशन अनुदान योजना अन्तर्गत रचनाकारों को उनकी पाण्डुलिपि के मुद्रण/प्रकाशन हेतु प्रकाशन अनुदान प्रदान करता है। उन्होने साहित्यकार कल्याण कोष योजनान्तर्गत बताया है कि संस्थान द्वारा इस योजना अन्तर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के विषम आर्थिक स्थिति ग्रस्त या रूग्ण ऐसे साहित्यकारों को जिनकी वार्षिक आय (समस्त स्रोतों से) रूपये 5 लाख से अधिक नही है उन्हें अधिकतम रूपये 50 हजार अनावर्तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
प्रकाशन अनुदान योजनान्तर्गत संस्थान द्वारा ऐसे रचनाकारों को जिनकी वार्षिक आय समस्त स्रोतों से रूपये 5 लाख से अधिक नही है। कुल प्रकाशन पर होने वाले व्यय का तीन चौथाई भाग जो रूपये 30 हजार से अधिक नही होगा। उनकी पाण्डुलिपि के मुद्रण/प्रकाशन हेतु प्रकाशन अनुदान प्रदान किया जाता है। उन्होने बताया है कि जनपद के ऐसे साहित्यकार/रचनाकारों के आवेदन सीधे निदेशक, उ0प्र0 हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6-महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ-226001 को दिनांक 28 मई 2022 तक उपलब्ध करा सकते है। योजनाओं के विवरण एवं प्रार्थना पत्र का प्रारूप संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त प्रार्थना पत्र का प्रारूप जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ से भी प्राप्त कर सकते है। संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in है।
Comments