माता पिता को कष्ट देने वाले को संभव नहीं है मोक्ष--आचार्य प्रचंड देव

माता पिता को कष्ट देने वाले को संभव नहीं है मोक्ष--आचार्य प्रचंड देव

प्रतापगढ 



09.10.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



माता पिता को कष्ट देने वाले को संभव नहीं है मोक्ष---आचार्य प्रचण्ड देव





प्रतापगढ़ जनपद के ब्लॉक सांगीपुर के पश्चिमांचल में स्थित मंगापुर बाजार में सजे हुए मां भगवती दुर्गा के भव्य पंडाल में मंगापुर व्यापार मंडल के सहयोग से नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर श्रीधाम अयोध्या से पधारे कर्मकांडी विद्वान पंडित सूरज शास्त्री ने वेदमंत्रों द्वारा विधि विधान से मां दुर्गा भवानी सहित समस्त देवी देवताओं का  पूजन कराया ।

मुख्य यजमान की भूमिका में सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित श्याम सुंदर मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लालमति मिश्रा रहीं, जिन्होंने श्रद्धापूर्वक समस्त विधियों पर विराजमान देवी देवताओं सहित मां का श्रद्धापूर्वक पूजन किया।

      कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी श्रीधाम अयोध्या के लब्धप्रतिष्ठित कथाव्यास आचार्य प्रचंड देव जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा में उद्धृत आत्मदेव, धुंधली, गोकर्ण एवं धुंधकारी आदि तमाम प्रसंगों का वर्णन करते हुए आचार्य प्रचण्ड देव जी महाराज ने  कहा  कि माता-पिता को कष्ट देने वाले को मोक्ष प्राप्त करना संभव नहीं है। उन्होंने बताया की माता-पिता की सेवा से वंचित हो को सुख प्राप्त नहीं हो सकता है। माता पिता से बढ़कर कोई अन्य तीर्थ नहीं है।

      कथा को  रोचक बनाने में  ढोलक मास्टर  राहुल मिश्रा  एवं आर्गनबादक  संतराम वर्मा  का विशेष योगदान है।

       द्वितीय दिवस की श्रीमद्भागवत कथा में नव दुर्गा पूजा समिति मंगापुर के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन, अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र, प्रबंधक शैलेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता एवं सह कोषाध्यक्ष हीरा सिंह, महामंत्री भारत सिंह सहित संजय त्रिपाठी, दूधनाथ सिंह, जय कांत शुक्ला, पवन सिंह, राजकरन गुप्ता, मल्ला सेठ, शत्रोहन उपाध्याय,राजेंद्र प्रसाद दूबे, वंशीधर उपाध्याय आदि के अलावा मुख्य यजमान पंडित श्याम सुंदर मिश्रा, बम बहादुर सिंह, आर यल सिंह, राम अंजोर तिवारी,शिव प्रसाद दीक्षित, महावीर सिंह, कृष्ण कुमार उपाध्याय, गंगा प्रसाद तिवारी, गजराज सिंह, हरिशंकर तिवारी, सुशील मिश्रा,सीताराम यादव, राजू सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, सूरज यादव सहित महिलाएं व बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों ने आरती किया।

     आरती के समय भक्तों की भारी भीड़ के बढ़ने से आयोजन समिति का उत्साह दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *