प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए साहित्यकार इं. प्रभाकर मिश्र
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 6 May, 2022 23:02
- 537

प्रतापगढ
06.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए साहित्यकार इं० प्रभाकर मिश्र
प्रतापगढ़।स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के हास्य व्यंग्य के रचनाकार रहे इंजीनियर प्रभाकर मिश्र को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर जनपद के साहित्यकारों ने याद किया। इस संदर्भ में मंडल द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम को उनकी मां के निधन का समाचार पाने पर स्थगित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
यह संयोग ही है कि इंजीनियर मिश्र की लगभग 85 वर्षीया मां श्रीमती मंजू मिश्रा का निधन बीती रात में हो गया।निधन का समाचार पाने पर उन्हें भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।श्रद्धांजलि देने वालों में स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के संरक्षक यज्ञ नारायण सिंह, अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महामंत्री डॉ अजित शुक्ल सहित कविकुल के संरक्षक रामसेवक त्रिपाठी प्रशांत, अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन, ओमप्रकाश पांडे गुड्डू,अरविंद सत्यार्थी, अशोक विमल, मनोज सिंह बघेल, कृष्ण नारायण लाल श्रीवास्तव, यज्ञ कुमार पांडेय, गुरुबचन सिंह बाघ, डॉ एस पी सिंह, सुरेश संभव, सुनील प्रभाकर, राजेश कुमार मिश्र, अवध नारायण शुक्ल वियोगी आदि साहित्यकार रहे।
Comments